header ads
अंतर्राष्ट्रीयनई दिल्ली

International: रूस के समुद्री ड्रोन हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डूबा, 10 साल पहले जासूसी के लिए बनाया गया था, ऐसा पहली बार हुआ जब समुद्री ड्रोन से हमला किया गया है।

 

यूक्रेनी नेवी का सबसे बड़ा जहाज सिम्फेरोपोल गुरुवार को रूस के समुद्री ड्रोन हमले में डूब गया। यह जानकारी स्पूतनिक न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है।

यह जहाज पिछले 10 साल में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज था। यह लैगून-क्लास जहाज (तटीय इलाके का जहाज) था, जिसे जासूसी के लिए बनाया गया था। ड्रोन हमला यूक्रेन के ओडेसा इलाके में डेन्यूब नदी के पास हुआ।

यह पहली बार है जब रूस ने समुद्री ड्रोन से यूक्रेन के जहाज को तबाह किया। एक ड्रोन एक्सपर्ट्स ने इसे रूस की बड़ी कामयाबी बताया है। यूक्रेन ने भी जहाज पर हमले की पुष्टि की है।

सिम्फेरोपोल जहाज 2021 में यूक्रेनी नेवी में शामिल किया गया था

सिम्फेरोपोल जहाज को 2019 में लॉन्च हुआ था और 2021 में इसे यूक्रेनी नौसेना में शामिल किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 के बाद यूक्रेन की तरफ से लॉन्च किया गया यह सबसे बड़ा जहाज था।

यूक्रेनी नौसेना के मुताबिक, इस हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। प्रवक्ता ने कहा- हमले के बाद हालात संभालने के कोशिश जारी हैं। जहाज के ज्यादातर क्रू सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ लापता लोगों की तलाश जारी है।

राजधानी कीव पर भी रूस की एयरस्ट्राइक

रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव

पर भी बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 14 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए। लोकल अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि हमले में शहर सेंट्रल इलाके को निशाना बनाया गया। यह हमला तब हुआ जब अमेरिका की अगुआई में शांति की कोशिशें चल रही हैं।

यूक्रेन की एयरफोर्स के मुताबिक, रूस ने पूरे देश में 598 ड्रोन और 31 मिसाइलें दागीं। मरने वालों में 2, 14 और 17 साल के तीन बच्चे शामिल हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक्स X पर लिखा- रूस बातचीत के बजाय मिसाइलों का रास्ता चुन रहा है। दुनिया को शांति के लिए कदम उठाने चाहिए।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!