header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मरायपुर

CG : रायपुर में ‘आदि परब’ उत्सव की शुरुआत, जनजातीय संस्कृति की झलक

आदि परब

रायपुर में ‘आदि परब’ उत्सव की शुरुआत, जनजातीय संस्कृति की झलक

 

राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाला दो दिवसीय उत्सव ‘आदि परब’ शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम की थीम ‘परम्परा से पहचान तक’ रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक इसका उद्देश्य जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है।

 

उत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया।

 

कार्यक्रम में युवाओं ने पारंपरिक आदिवासी परिधानों में रैंप वॉक कर जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई। दर्शकों ने इस प्रस्तुति का उत्साह के साथ स्वागत किया।

 

आयोजन में जनजातीय खान-पान, वेशभूषा और विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसके साथ ही “आदि रंग – जनजातीय चित्रकला महोत्सव” और “आदि-हाट जनजातीय शिल्प मेला” भी आयोजित किया गया है, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, वनोपज और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

 

आयोजकों के अनुसार 14 मार्च को होने वाले समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!