header ads
नारायणपुरशिक्षा

Chhattisgarh: नारायणपुर में 22 मार्च को होने वाली FLNAT परीक्षा की तैयारी पर समीक्षा बैठक

नारायणपुर में 22 मार्च को होने वाली FLNAT परीक्षा की तैयारी पर समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 22 मार्च को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (FLNAT) की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई है।

 

अधिकारियों के अनुसार यह परीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन और जिले में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि परीक्षा में अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को शामिल कराने के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर भी माहौल तैयार करने और लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और जिले के सभी शिक्षार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य तथा संकुल समन्वयक मौजूद रहे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!