header ads
अपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

Chhattisgarh: मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी सैकड़ों विस्फोटक सामग्री एवं आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे।

नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त नक्सल विरोधी “माड़ बचाव” अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता।

 

जिला नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत अबूझमाड के जंगल-पहाड़ में माड़ डिवीजन माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़।

 

मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे।

LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, जैसे अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डक्स, के साथ 300 से अधिक सामग्री जब्त ।

 

मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना।

 

नारायणपुर DRG, STF व ITBP की संयुक्त कार्यवाही।

 

मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के बावजूद लगातार 5 दिनों तक चला नक्सल विरोधी गस्त सर्चिग अभियान।

 

“माइ बचाओ” नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी नारायणपुर, एसटीएफ और आईटीबीपी की संयुक्त दल को भारी संख्या में आम्र्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य बरामद करने में सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुडिया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार दिनांक 24.08.2025 को डीआरजी नारायणपुर, एसटीएफ और आईटीबीपी (38वीं वाहिनी, 41 वीं वाहिनी और 45वीं वाहिनी) की संयुक्त पार्टी टॉरगेट एरिया कसोड, कुमुरादी, माडोड़ा, खोड़पार और गट्टाकाल की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिये रवाना हुई थी। कि कुतुल एरिया कमेटी के क्षेत्र जंगल पहाड़ में माओवादियों के द्वारा पुलिस को जान से मारने और हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें सुरक्षा बाली द्वारा आत्म रक्षा में की गई जवाबी कार्यवाही से भयभीत होकर, माओवादी घनघोर जंगल, नदी-नाले का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ स्थान का सर्च करने पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को माओवादियों ‌द्वारा डम्प किए गए भारी मात्रा में आर्म्स, एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री और नक्सल साहित्य मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश एवं नदी नाले उफान पर होने के

बावजूद सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार 5 दिनों तक नक्सल विरोधी गस्त सर्चिग अभियान सचालित किया गया।

 

नक्सल विरोधी अभियान में बरामद सामग्रीः-

 

01. 7.62 mm LMG मय मैग्जीन 01 नग।

 

02.51 mm मोटार- 01 नग।

 

03. टिचर्ची असाल्ट रायफल मय मैग्जीन 01 नग।

 

04. 7.62 mm एसएलआर.- 01 नग।

 

05.5.56 mm इंसास मय मैग्जीन -01 नग।

 

06. स्टेन गन मय मैग्जीन 01 नग।

 

07. 9mm पिस्टल मय मैग्जीन 02 नग।

 

08. देशी कट्टा 02 नग।

 

09.315 का जिंदा कारतूस 10 राउण्ड ।

 

10. बीजीएल लांचर-08 नग।

 

11.303 रायफल 03 नग।

 

12.303 बट ब्रोकन 01 नग।

 

13. 12 बोर -04 नग।

 

14. 12 बोर बैरल 08 नग।

 

15. भरमार बंदूक 49 नग।

 

16. बीजीएल सेल बड़ा 23 नग।

 

17. बीजीएल सेल मीडियम 63 नग।

 

18. बीजीएल सेल छोटा 14 नग।

 

19. देशी हैण्ड ग्रेनेड- 08 नग।

 

20. हैण्ड ग्रेनेड – 01 नग।

 

21. तीर बम ब्रोकन 08 नग।

 

22. कार्डेक्स वायर लाल रंग-02 बंडल ।

 

23. सेप्टी फ्युज – 141 बंडल ।

 

24. 3ज्वाइंट पाइप 5 फीट 01 सेट।

 

25. गार्मीन जीपीएस 01 नग।

 

26. गोल प्लेट-16 नग।

 

27. डेटोनेटर इलेक्ट्रानिक-05 नग ।

 

28. फोर व्हीलर रिमोट स्वीच 02 बैटरी, स्वीच 04 नग।

 

29. नक्सल साहित्य

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!