header ads
छत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh : रवि घोष के हाथों में कोंडागांव जिला कांग्रेस की कमान संगठन सृजन अभियान में चयन के बाद कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल

संवाददाता – धनेन्द्र मणि 

 

रवि घोष के हाथों में कोंडागांव जिला कांग्रेस की कमान संगठन सृजन अभियान में चयन के बाद कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चल रही नई संगठनीय संरचना निर्माण प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पर्यवेक्षकों द्वारा जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं से व्यापक रायशुमारी की गई। रायशुमारी के आधार पर 28 नवंबर की देर शाम प्रदेश के 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें कोंडागांव जिला कांग्रेस का नेतृत्व एक बार फिर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि घोष को सौंपा गया है।

 

रवि घोष पहले भी दो बार जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में कोंडागांव और केशकाल दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को चुनावी सफलता मिली थी। तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनके अनुभवी नेतृत्व पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है।

 

संगठन के भीतर उनकी भूमिका लगातार प्रभावशील रही है—मोहन मरकाम के पीसीसी अध्यक्ष कार्यकाल में वे प्रदेश प्रभारी महामंत्री रहे, वहीं वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में वे प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 1994-95 में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में राजनीति की शुरुआत करके उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसगांव के अध्यक्ष तक कई महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन किया है।

 

सिर्फ संगठन ही नहीं, बतौर जनप्रतिनिधि भी उनका सफर समृद्ध रहा है। युवा अवस्था में वे सरपंच रहे, लगातार तीन बार जनपद सदस्य चुने गए, जनपद पंचायत फरसगांव के उपाध्यक्ष बने। कोंडागांव जिला गठन के बाद प्रथम जिला पंचायत चुनाव में सदस्य चुने गए और जिले के पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने का भी गौरव उन्हें हासिल है।

 

अपने लंबे अनुभव के साथ संगठन को नई दिशा देने वाले रवि घोष को फिर से जिले की जिम्मेदारी मिलने पर जिलेभर के कार्यकर्ता इसे संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से सकारात्मक कदम बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि “रवि घोष के नेतृत्व में कांग्रेस की अगली पारी भी मजबूत और जीत के साथ तय है।”

कोंडागांव जिले की कमान तीसरी बार रवि घोष को सौंपे जाने के साथ ही जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि संगठनात्मक मजबूती और चुनावी जीत दोनों ही मोर्चों पर अपनी निर्णायक भूमिका निभा चुके अनुभवी नेता रवि घोष के नेतृत्व में कांग्रेस की अगली पारी को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और भरोसा स्पष्ट रूप से झलक रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!