header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: वनमंत्री केदार कश्यप ने टॉपर्स का बढ़ाया उत्साह, जिले में जल्द कोचिंग सुविधा शुरू कराने का दिया भरोसा

वन मंत्री केदार कश्यप ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 दंडकारण्य दर्पण

 

जिले में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर तथा पुस्तकें भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

मंत्री कश्यप ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में भाविका देवांगन ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा कविता कोर्राम, सिद्धार्थ सिंह राणा, अन्वेषा यादव, अमित कुमार वड्डे, रोशन दुग्गा, कारण कुमार, निर्मला, हिमांशु समर्थ, वर्षा निषाद और चंद्रकांता कश्यप ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 

वहीं कक्षा 12वीं में मुस्कान पटेल ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में मोक्षिता कश्यप, रोशनी पांडे, रामसिंह उसेंडी, कुमकुम देवांगन, सावित्री, मुस्कान कोर्राम, राधिका पटेल, निखिल रावटे और दर्शिक काटले शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जिले में कोचिंग क्लास की सुविधा शुरू करने की मांग रखी। इस पर मंत्री कश्यप ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द ही कोचिंग सुविधा प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

 

इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, शिक्षा मिशन समन्वयक दीनबंधु रावट सहित जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!