header ads
छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयशिक्षा

CG: कलेक्टर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम की बदली जिम्मेदारी, पवन कोसमा पहुंचे पामगढ़

जांजगीर चांपा में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

जांजगीर चांपा में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों में किया आंशिक संशोधन

 

पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जिम्मेदारी, शशि चौधरी को चांपा और सुब्रत प्रधान को जांजगीर की कमान

जांजगीर चांपा। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों के विभागीय दायित्व बदले गए हैं। इसके साथ ही जिले के विभिन्न अनुविभागों में एसडीएम की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

 

नए आदेश के अनुसार पवन कोसमा को पामगढ़ का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बनाया गया है। वे पामगढ़ अनुविभाग में राजस्व और दंडाधिकारी से संबंधित कार्यों के साथ लोक बेदखली अधिनियम, लोक न्यास, भू अर्जन, प्रोटोकॉल, जन सूचना और भाड़ा नियंत्रण से जुड़े दायित्व संभालेंगे।

 

जांजगीर की जिम्मेदारी सुब्रत प्रधान को

 

डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान को जांजगीर का एसडीएम एवं एसडीएम कार्यालय से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं। उनके कार्यक्षेत्र में जांजगीर और नवागढ़ तहसील शामिल रहेंगे। इसके अलावा भू अर्जन, लोक न्यास, लोक बेदखली, भाड़ा नियंत्रण, जन सूचना अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

 

अकलतरा और बलौदा की कमान सुमित बघेल को

 

डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल को अकलतरा एवं बलौदा अनुविभाग का एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें राजस्व, भू अर्जन, लोक न्यास, लोक बेदखली, प्रोटोकॉल, जन सूचना और भाड़ा नियंत्रण से जुड़े कार्य भी सौंपे गए हैं।

 

शशि चौधरी बनीं चांपा एसडीएम

 

डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को चांपा अनुविभाग का एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बनाया गया है। उनके जिम्मे राजस्व कार्यों के साथ लोक बेदखली, लोक न्यास, भू अर्जन, नजूल, प्रोटोकॉल, जन सूचना और भाड़ा नियंत्रण से संबंधित कार्य रहेंगे।

 

शिवरीनारायण में भावना साहू को जिम्मेदारी

 

डिप्टी कलेक्टर परिवीक्षाधीन भावना साहू को शिवरीनारायण अनुविभाग का एसडीएम एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बनाया गया है। उनका कार्यक्षेत्र केवल शिवरीनारायण तहसील रहेगा। उन्हें राजस्व, भू अर्जन, लोक न्यास, लोक बेदखली, नजूल, प्रोटोकॉल, जन सूचना और भाड़ा नियंत्रण सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

अपर कलेक्टरों के दायित्वों में भी बदलाव

 

अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पामगढ़ शिवरीनारायण क्षेत्र से जुड़े राजस्व प्रकरणों के साथ शिकायत एवं सतर्कता शाखा, खनिज शाखा, नजूल, पुलिस, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य सहित कई प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं।

 

अपर कलेक्टर आरके तम्बोली को चांपा अनुभाग से संबंधित राजस्व कार्यों के साथ राहत एवं आपदा प्रबंधन, सूचना का अधिकार, बैंक वसूली, राजस्व शाखाओं और अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी को अकलतरा अनुविभाग से जुड़े राजस्व कार्यों के साथ जिला कोषालय, समाज कल्याण, लोक निर्माण, जल संसाधन, उद्योग एवं वाणिज्य, जिला जेल, उच्च शिक्षा और निर्वाचन संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं।

 

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारियां

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयान को जन समस्या निवारण शिविर, स्वीप कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और उससे जुड़े विभागों सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को स्थापना एवं वित्त शाखा सहित खाद्य, डीएमएफ, पर्यावरण, जिला योजना एवं सांख्यिकी, पर्यटन, संस्कृति, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना जैसे कार्य सौंपे गए हैं।

 

डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी को शिकायत, जनदर्शन, मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों से प्राप्त पत्रों, जनप्रतिनिधियों के पत्रों, पीजीएन पोर्टल और विभिन्न आयोगों से प्राप्त मामलों की कार्यवाही की जिम्मेदारी दी गई है।

 

डिप्टी कलेक्टर रिचा सिंह को भू अभिलेख शाखा के साथ चकबंदी, बंदोबस्त, व्यपवर्तन, सीएम हेल्पलाइन, कौशल विकास, भू अर्जन सहित अन्य कार्य सौंपे गए हैं।

 

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश जिले में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!