header ads
अधिकारअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीय

CG: शहीद कनेर सिंह उसेंडी के नाम पर स्मारक निर्माण की मांग

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने विधायक को सौंपा आवेदन, धनोरा में थाना के सामने स्मारक बनाने की रखी मांग

शहीद कनेर सिंह उसेंडी के नाम पर स्मारक निर्माण की मांग

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने विधायक को सौंपा आवेदन, धनोरा में थाना के सामने स्मारक बनाने की रखी मांग

नारायणपुर। ग्राम पंचायत धनोरा में शहीद कनेर सिंह उसेंडी की स्मृति में शहीद स्मारक निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने विधायक महोदय को आवेदन सौंपा है। उन्होंने अपने लेटर पैड के माध्यम से शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने आवेदन में बताया कि शहीद कनेर सिंह उसेंडी ने नक्सल ऑपरेशन के दौरान देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी वीरता, साहस और शहादत क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने मांग की है कि ग्राम पंचायत धनोरा में थाना के सामने शहीद कनेर सिंह उसेंडी के नाम से एक गरिमापूर्ण स्मारक का निर्माण कराया जाए। स्मारक निर्माण होने से शहीद की वीरगाथा और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

राकेश उसेंडी ने विधायक महोदय से आग्रह किया कि स्मारक निर्माण के लिए आवश्यक पहल करते हुए संबंधित विभाग को उचित निर्देश दिए जाएं, ताकि जल्द से जल्द निर्माण की दिशा में कार्रवाई आगे बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक स्मृति स्थल नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा। शहीद कनेर सिंह उसेंडी के बलिदान को सम्मान देने की दिशा में स्मारक निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

 

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!