header ads
खेलछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

CG News: 21 दिवसीय शिविर में युवाओं को मिलेगा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण, 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं ले सकेंगे भाग

नारायणपुर में 11 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू

 दंडकारण्य दर्पण

 

जिले में युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 मई से किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह 21 दिवसीय शिविर 1 जून 2026 तक चलेगा।

शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय नारायणपुर में प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक किया जाएगा। इसमें 19 वर्ष तक के बालक और बालिकाएं भाग लेकर विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक खेल सामग्री, स्वल्पाहार और प्रमाण पत्र सहित अन्य सुविधाएं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेलों की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

 

जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रीड़ा परिसर मैदान और परेड ग्राउंड में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन का प्रशिक्षण होगा। खेलो इंडिया लघु केंद्र में मल्लखंब तथा परेड ग्राउंड में क्रिकेट प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी प्रशिक्षण स्थलों पर योग और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

 

शिविर के सफल संचालन के लिए विकासखंड नारायणपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी और सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रामसाय वड्डे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन फार्म प्रशिक्षण स्थल या खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!