header ads
खेलछत्तीसगढ़टैकनोलजीरायपुरराष्ट्रीय

CG: अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों का आयोजन

अंतिम सांस तक संघर्ष की सीख देता है खेल: कुलपति प्रो. मनोज दयाल

 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों का आयोजन

 

रायपुर, 29 अगस्त 2026। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक और नवाचारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष करते रहने और सफलता हासिल करने का साहस प्रदान करते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, उत्साह, सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों का विकास होता है।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ओंकार दौड़, केंद्र कबड्डी, नेताजी की पहचान, मत चूको चौहान, शेर आदमी बंदूक और सुदर्शन चक्र सहित विभिन्न खेलों ने प्रतिभागियों में खासा उत्साह पैदा किया।

 

कुलपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संतुलित और बहुआयामी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल गतिविधियां तनाव कम करने के साथ स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!