header ads
अधिकारअबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयरोजगार

CG: अबूझमाड़ के गरपा गांव से निकले सुक्कू नूरेटी को बड़ी जिम्मेदारी, अब अबूझमाड़ प्राधिकरण की संभालेंगे कमान

भाजपा के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ता रहे नूरेटी, ओरछा जनपद अध्यक्ष के रूप में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

अबूझमाड़ के गरपा गांव से निकले सुक्कू नूरेटी को बड़ी जिम्मेदारी, अब अबूझमाड़ प्राधिकरण की संभालेंगे कमान

 

भाजपा के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ता रहे नूरेटी, ओरछा जनपद अध्यक्ष के रूप में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

 

 

 

अबूझमाड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर सुक्कू नूरेटी की नियुक्ति की खबर के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अबूझमाड़ के गरपा गांव के निवासी नूरेटी लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को अबूझमाड़ के जमीनी व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के तौर पर देखा जा रहा है।

 

सुक्कू नूरेटी भारतीय जनता पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच उनकी सहज और सरल छवि रही है। वे ओरछा जनपद पंचायत के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

 

नूरेटी का जीवन अबूझमाड़ की जमीनी परिस्थितियों और क्षेत्र की चुनौतियों से भी गहराई से जुड़ा रहा है। उनका परिवार लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। क्षेत्र में नक्सल हिंसा के दौर में ग्रामीणों ने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, नूरेटी और उनका परिवार भी उन परिस्थितियों से अछूता नहीं रहा।

 

यही वजह है कि अबूझमाड़ की समस्याओं, ग्रामीणों की जरूरतों और क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को वे नजदीक से समझते हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे अबूझमाड़ के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं।

 

अब अबूझमाड़ प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जमीनी अनुभव और लंबे राजनीतिक-सामाजिक जुड़ाव का लाभ अबूझमाड़ के विकास को मिलेगा।

गरपा गांव से शुरू हुआ सफर अब अबूझमाड़ की बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचा है। नूरेटी की नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!