मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ी भाषा सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा, नई पीढ़ी तक विरासत पहुंचाना साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन से जुड़े साहित्यकारों, संपादकीय टीम और राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इन प्रकाशनों को छत्तीसगढ़ की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
छत्तीसगढ़ी हमारी सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति
विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। छत्तीसगढ़ की लोककथाओं, लोकगीतों, तीज-त्योहारों और सामाजिक संस्कारों में छत्तीसगढ़ी भाषा की आत्मीयता और समृद्धि समाहित है।
उन्होंने कहा कि अपनी भाषाई विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। भाषा और संस्कृति से जुड़ाव ही समाज की पहचान को मजबूत बनाता है तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है।
साहित्य और पारंपरिक कालगणना को मिलेगी नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ प्रदेश के छत्तीसगढ़ी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा में साहित्यिक गतिविधियों, रचनाओं और सांस्कृतिक विचारों को नई दिशा और मंच मिलेगा।