header ads
अपराधछत्तीसगढ़टैकनोलजीनारायणपुरबस्तर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, झाराघाटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

नारायणपुर में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

 

नारायणपुर। जिले के थाना झाराघाटी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

नारायणपुर झाराघाटी पुलिस द्वारा दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
झाराघाटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झाराघाटी राजकुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई की।

नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद शादी का झांसा देने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, थाना झाराघाटी में 26 नवंबर 2026 को पीड़िता ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पिन्टू पोयाम, पिता सुकमन पोयाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धौड़ाई, जिला नारायणपुर ने पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोपी पर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना झाराघाटी में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(n), 376(3), भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(m), 65(1), 115(2), 351(2), 296 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 04 एवं 06 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर 2026 को आरोपी पिन्टू पोयाम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!