header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़जगदलपुरटैकनोलजीनई दिल्लीनारायणपुरपर्यावरणबस्तरमध्य प्रदेशराजनीतिरायपुरराष्ट्रीयशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: प्रधानमंत्री मोदी के आत्मसंयम और ऊर्जा बचत के आह्वान को वन मंत्री केदार कश्यप का समर्थन

सादा जीवन और सीमित संसाधनों का उपयोग मेरी कार्यशैली का हिस्सा – केदार कश्यप

दंडकारण्य दर्पण

 

प्रधानमंत्री मोदी के आत्मसंयम और ऊर्जा बचत के आह्वान को वन मंत्री केदार कश्यप का समर्थन

 

सादा जीवन और सीमित संसाधनों का उपयोग मेरी कार्यशैली का हिस्सा – केदार कश्यप

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग को लेकर देशवासियों से किए गए आह्वान का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री की बातों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी जीवनशैली और दैनिक व्यवहार में भी अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सादा जीवन और सीमित संसाधनों का उपयोग उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या केवल दो तक सीमित रखी, ताकि ईंधन की अनावश्यक खपत को रोका जा सके और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो।

 

उन्होंने कहा कि शासकीय बंगले में उपलब्ध अतिरिक्त वाहनों को भी वापस विभाग को सौंप दिया गया है, जिससे अनावश्यक खर्च और संसाधनों के उपयोग को कम किया जा सके।

 

मंत्री कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत संबंधी आह्वान के बाद उन्होंने रायपुर प्रवास के दौरान अपने साथ चलने वाली फॉलो पायलट गाड़ी को भी फिलहाल बंद कर दिया है। उनका कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करें, तभी समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

 

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में वे इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

वन मंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसी सोच के तहत उन्होंने अपने निवास पर सोलर पैनल भी स्थापित करवाए हैं, ताकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए और संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करे, तो देश ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

 

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की अपील पर की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देशहित, ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे विषय राजनीति से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!