header ads
अपराधछत्तीसगढ़टैकनोलजीरायपुरराष्ट्रीयरोजगार

तरेगांव जंगल डकैती कांड का बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; जमशेदपुर तक पहुंची कबीरधाम पुलिस की जांच

एसपी जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से झारखंड तक कार्रवाई, करीब 13 किलो चांदी के जेवर और गली हुई चांदी बरामद

 

तरेगांव जंगल डकैती कांड का बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार; जमशेदपुर तक पहुंची कबीरधाम पुलिस की जांच

एसपी जितेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से झारखंड तक कार्रवाई, करीब 13 किलो चांदी के जेवर और गली हुई चांदी बरामद

तरेगांव जंगल डकैती कांड में बरामद चांदी के आभूषण
तरेगांव जंगल डकैती कांड,

कबीरधाम। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी के साथ हुई डकैती के मामले में कबीरधाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए चांदी के जेवरों की खरीद-बिक्री और उन्हें गलाकर ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से होते हुए झारखंड के जमशेदपुर तक पहुंची। कार्रवाई में करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1.124 किलोग्राम गली हुई चांदी, नकदी और दो बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस ने 31 अक्टूबर को निखिल कुर्रे, संजय भास्कर और सचिन पात्रे को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक बजाज पल्सर एनएस मोटरसाइकिल और 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

इसके बाद फरार आरोपी अरुण उर्फ अन्नू बंजारे और प्रेम उर्फ प्रीतम उर्फ ब्रो उर्फ बोरो घृतलहरे को मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में लूटे गए जेवरों का एक हिस्सा बेचकर 1 लाख 2 हजार रुपये मिलने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 84 हजार रुपये बरामद किए।

जमशेदपुर में चांदी गलाने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ में प्रेम उर्फ प्रीतम ने लूटे गए जेवर जमशेदपुर में बेचने की जानकारी दी। इसके बाद कबीरधाम पुलिस की टीम झारखंड पहुंची। जांच में सुमंतो घोड़ाई उर्फ कोबो और सुरेश नाना माने की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, दोनों की मदद से चांदी के करधन और पायल गलाकर 1.124 किलोग्राम चांदी तैयार की गई थी, जिसे 1 लाख 14 हजार रुपये में बेचा गया। पुलिस ने गली हुई चांदी बरामद कर दोनों आरोपियों को 4 नवंबर को गिरफ्तार किया। 5 नवंबर को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

एसपी की निगरानी में पूरी हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अमित कुमार पटेल और अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में हुई। इसमें एसडीओपी प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी संग्राम सिंह, उमाशंकर राठौर, रूपक शर्मा, अजय सिन्हा, कमलाकांत शुक्ला और संतोष मिश्रा सहित विभिन्न पुलिस टीमों का योगदान रहा।

सात आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 13 किलो चांदी की बरामदगी कबीरधाम पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी जितेंद्र कुमार यादव की मॉनिटरिंग में पुलिस ने न केवल डकैती के आरोपियों को पकड़ा, बल्कि लूटे गए माल को खपाने वाले नेटवर्क तक पहुंचकर अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!