header ads
कृषिछत्तीसगढ़टैकनोलजीपर्यावरणबस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG News: किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि यंत्र और सिंचाई पंप पर अनुदान के लिए 7 मई से आवेदन शुरू

CHAMPS पोर्टल से होगा ऑनलाइन पंजीकरण, ट्रैक्टर-हार्वेस्टर के लिए 15 मई से आवेदन, जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

 

 

दंडकारण्य दर्पण

राज्य में किसानों के लिए कृषि यंत्रों एवं सिंचाई सुविधाओं पर अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान निर्धारित तिथियों में पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

 

जानकारी के अनुसार, कृषि यंत्रों एवं सिंचाई पंपों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई से प्रारंभ होगी। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे यंत्रों के लिए आवेदन 15 मई से भरे जा सकेंगे। किसान CHAMPS पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए आवेदन 7 मई से शुरू होंगे, जबकि शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए आवेदन 11 मई से लिए जाएंगे। वहीं कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर सहित अन्य शक्ति चालित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र तथा भूमि से संबंधित दस्तावेज जैसे खसरा या बी-1 प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

 

किसान निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शासन की इस पहल से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों और सिंचाई संसाधनों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है, जिससे खेती की उत्पादकता में वृद्धि होगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!