header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़बस्तरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CG News: नारायणपुर में डी-माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक गंभीर घायल

छोटेबेठिया सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट, बस्तर रेंज में बढ़ी सतर्कता

दंडकारण्य दर्पण

 

 

नारायणपुर, 2 मई 2026। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर सीमा इलाके में डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है। सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी के चार जवान घायल हो गए थे, जिनमें से तीन जवानों ने मौके पर ही शहादत दी, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए और घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा घायल अवस्था में हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

बताया गया है कि सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में पूर्व में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से अभियान चला रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधि बढ़ा दी गई है और सर्चिंग अभियान जारी है।

 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी और अन्य इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। हालांकि आज की यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जब निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान ही विस्फोट हो गया।

 

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सुरक्षा बलों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि मामले से जुड़ी आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!