header ads
अबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

C G News: अबूझमाड़ के मरकाबेड़ा में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल; ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के बीच हादसा, घायलों के उपचार की व्यवस्था जारी

अबूझमाड़ के मरकाबेड़ा में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल; ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के बीच हादसा, घायलों के उपचार की व्यवस्था जारी

नारायणपुर, 2 मई 2026। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत मरकाबेड़ा में डी-माइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसमें कांकेर डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बलों की टीम थाना छोटेबेठिया क्षेत्र से सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के तहत रवाना हुई थी।

File photos

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटी थी। इसी दौरान आईईडी की चपेट में आने से जोरदार विस्फोट हुआ और मौके पर मौजूद तीन जवान घायल हो गए। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो को भी चोटें आई हैं।

 

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। तीनों घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

इस घटना की पुष्टि नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय शब्दरा ने की है। उन्होंने बताया कि डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान यह हादसा हुआ है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि अन्य संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!