National : राष्ट्र ने किया नौसेना के शौर्य को सलाम: ‘सशक्त समुद्री भारत’ थीम पर कार्यक्रम

संवाददाता- दीपक गोटा
समर्पण को सम्मानित : वीरता साहस और शौर्य की प्रतीक- हर वर्ष भारतीय नौसेना दिवस
भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है-यह दिन भारतीय नौसेना की वीरता-शौर्य और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है- इसका ऐतिहासिक महत्व 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता को याद करना है
इस ऑपरेशन में- भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर सफलतापूर्वक हमला किया था-जिससे पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई- यह दिन देश के उन वीर नौसैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके बलिदान को याद करने का अवसर होता है
भारतीय नौसेना सिर्फ एक सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा- मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है- नौसेना दिवस (4 दिसंबर) इन वीर जवानों का सम्मान करने का अवसर है, जो दिन-रात समुद्र की रक्षा में तत्पर रहते हैं
इस वर्ष 2025 में नौसेना दिवस की थीम सशक्त समुद्री भारत की ओर है-जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारतीय नौसेना की बढ़ती क्षमता और स्वदेशी तकनीक के विकास को दर्शाती है
यह थीम भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण और ब्लू वॉटर क्षमताओं को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करती है, जो एक मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है और भारत की विशाल तटरेखा-व्यापार मार्गों और समुद्री हितों की सुरक्षा में नौसेना के रणनीतिक महत्व को भी उजागर करती है
नौसेना दिवस के अवसर पर देशभर में विशेष कार्यक्रम, प्रदर्शनी, परेड और समुद्री प्रदर्शनियों का आयोजन की जाती है और भारतीय नौसेना के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के बारे में जन जागरूकता योगदान से अवगत कराया जा सके
इस अवसर पर देश के प्रत्येक नागरिकों का यह कर्तव्य है कि वह हमारे वीर सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करे और उनके निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त करे और गर्व के साथ कहें जय हिंद, जय नौसेना, जय भारत माता की जय…..




