header ads
छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

Chhattisgarh : 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा छत्तीसगढ़ को मिलेगें तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार 

संवाददाता- दीपक गोटा

6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा छत्तीसगढ़ को मिलेगें तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार 

 

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की है- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री- सी आर- पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की और छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया है छत्तीसगढ़ के – राजनांदगांव जिले को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला- कांकेर जिले की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान तथा रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा- प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे

 

6 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को प्रात 11:30 बजे विज्ञान भवन- नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में आयोजित किया गया है इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

 

छत्तीसगढ़- को सर्वश्रेष्ठ जिला- सर्वश्रेष्ठ पंचायत और सर्वश्रेष्ठ संस्थान श्रेणी में मिलेगा सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से 18 नवंबर 2025 को मिलेगा सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 

मुख्यमंत्री देव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के सतत जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है-जो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के (जल समृद्ध भारत) के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय कार्य की है राजनांदगांव- कांकेर और रायपुर के इन उदाहरणों ने यह सिद्ध किया है कि जब समाज- प्रशासन और संस्थान एक साथ कार्य करते- तब जल संरक्षण एक जन-आंदोलन बन जाता है और मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार हर जिले और पंचायत में जल संवर्धन के इस मॉडल को आगे बढ़ाएगा

 

वर्ष 2018 से हुई शुरूआत अब तक पाँच संस्करण आयोजित

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान प्रारंभ की है

 

लोगों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाएँ अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु वर्ष 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरूआत की गई थी

 

दूसरे- तीसरे- चौथे और पाँचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार क्रमश- वर्ष 2019 2020- 2022 और 2023 के लिए प्रदान किए गए- कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके

 

साढ़े सात सौ आवेदनों में से केवल 46 का चयन

वर्ष 2024 के लिए 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा 23 अक्टूबर 2024 को गृह मंत्रालय (एमएचए) के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर की गई थी- इस वर्ष कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए

 

निर्णायक समिति द्वारा सभी आवेदनों की जाँच और मूल्यांकन किया गया और चयनित आवेदनों की जमीनी स्तर पर जाँच केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा किया गया जमीनी जाँच रिपोटों के आधार पर संयुक्त विजेताओं सहित कुल 46 विजेताओं को वर्ष 2024 के लिए 10 विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया है

 

जल संरक्षण और कुशल प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य है

 

जल शक्ति मंत्रालय देश में जल के विकास एवं संरक्षण और कुशल प्रबंधन के लिए नीतिगत ढाँचा तैयार करने और कार्यक्रमों को लागू करने वाला केंद्रीय मंत्रालय है जो राष्ट्रीय जल पुरस्कार- सरकार के (जल समृद्ध भारत) के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर केंद्रित होती है

 

इन पुरस्कारों का उद्देश्य लोगों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाएँ अपनाने के लिए प्रेरित करना है यह आयोजन देशभर के नागरिकों और संस्थानों को जल संसाधन संरक्षण व प्रबंधन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और साझेदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!