header ads
छत्तीसगढ़बस्तरराजनीतिसामान्य ज्ञान

CG News: केशकाल की सियासत में भूचाल: भाजपा के 6 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, संगठन में मची हलचल

केशकाल की सियासत में भूचाल: भाजपा के 6 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, संगठन में मची हलचल

कोंडागांव। नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब भारतीय जनता पार्टी के 6 पार्षदों ने संगठन से इस्तीफा देने का फैसला करते हुए अपना इस्तीफा पत्र मंडल अध्यक्ष को सौंप दिया। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और भाजपा संगठन में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, पार्षदों की नाराजगी के चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि पार्टी संगठन ने अभी तक किसी भी पार्षद का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं और नाराज पार्षदों से लगातार संवाद कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।


नगर पंचायत में भाजपा की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इन इस्तीफों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि मामला जल्द नहीं सुलझा तो इसका असर स्थानीय राजनीति पर पड़ सकता है।
फिलहाल सभी की नजरें भाजपा संगठन की अगली रणनीति और पार्षदों के रुख पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि नाराजगी दूर होती है या केशकाल की राजनीति में कोई नया समीकरण देखने को मिलता है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!