header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नई दिल्लीराजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

CG: सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक

सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज छत्तीसगढ़ बीजेपी की बड़ी बैठक

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्र स्तर से पार्टी को दिए गए कार्यों और अभियान से जुड़े दायित्वों की जानकारी प्रदेश के नेताओं को दी जाएगी।

 

अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को केंद्रीय टोली का सदस्य बनाया गया है। बैठक में अभियान को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

भाजपा की यह बैठक शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगी। इसमें अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!