header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मनारायणपुरपरम्परागतपर्यावरणबस्तर

CG: श्रावण के अंतिम सप्ताह में निकली भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा, बारिश और बाढ़ के बीच भी कायम रही शिवभक्तों की आस्था

श्रावण के अंतिम सप्ताह में निकली भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा, बारिश और बाढ़ के बीच भी कायम रही शिवभक्तों की आस्था

 

रिपोर्टर बोधन नाग

 

नारायणपुर/छोटेडोंगर। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में छोटेडोंगर क्षेत्र में भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा निकाली गई। गौवरदण्ड शांति मंडली के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए। करीब आठ किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान लगातार बारिश और नदी नालों में बढ़े जलस्तर के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बना।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत गौवरदण्ड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर से जल लेकर हुई। शिवभक्त कांवड़ और कलश धारण कर पैदल आमदई स्थित शिवालय पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालु आमदई से वापस गौवरदण्ड पहुंचे और नर्मदेश्वर मंदिर में भी जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

 

यात्रा में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पुरुषों के साथ पूरे उत्साह से पैदल यात्रा पूरी की। लगातार बारिश के कारण रास्तों में जगह जगह पानी भर गया था और नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था, लेकिन इन परिस्थितियों का श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।

 

पूरी यात्रा के दौरान छोटेडोंगर क्षेत्र बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। शिवभक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ते रहे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

 

आयोजकों की ओर से यात्रा के दौरान महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में आयोजित इस कांवड़ यात्रा ने छोटेडोंगर क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता की भी तस्वीर सामने रखी। भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सैकड़ों शिवभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा पूरी की। इस दौरान पूरा छोटेडोंगर क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति और बोल बम के जयकारों से शिवमय नजर आया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!