header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़धर्मनई दिल्लीबस्तररायपुर

CG: फरसगांव में पुलिस का बड़ा कांबिंग अभियान, 163 संदिग्ध हिरासत में

15 वार्डों समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं 21 पुलिस टीमें, दस्तावेज और पहचान का किया सत्यापन

फरसगांव में पुलिस का बड़ा कांबिंग अभियान, 163 संदिग्ध हिरासत में

 

15 वार्डों समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं 21 पुलिस टीमें, दस्तावेज और पहचान का किया सत्यापन

संवाददाता – धनेन्द्र निषाद 

कोंडागांव। जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से फरसगांव पुलिस ने शनिवार सुबह व्यापक कांबिंग और शिनाख्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगर के सभी 15 वार्डों सहित विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 163 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार अभियान के लिए 21 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया। हिरासत में लिए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

 

एसपी के निर्देशन में अभियान जारी रहेगा

 

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन तथा शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के साथ उनके दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की तस्दीक की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामला या कोई अन्य गंभीर तथ्य सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

 

पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके लिए पुलिस ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 233 1905 जारी किया है।

 

पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!