header ads
छत्तीसगढ़रोजगारशिक्षा

CG: शिक्षा की राह में छोटा सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान

शिक्षा की राह में छोटा सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान

 

 

 

रायपुर, 9 अगस्त 2026। जरूरतमंद और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे स्टेशनरी दान अभियान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का दान कर इस पहल को अपना समर्थन दिया।

मिशन एजुकेशन के इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों तक पढ़ाई में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभियान के तहत बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, ज्यामिति बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। किसी बच्चे की पढ़ाई में किया गया सहयोग केवल शैक्षणिक सामग्री का दान नहीं, बल्कि उसके बेहतर भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा और जरूरी संसाधन मिलने से उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में सक्षम होते हैं।

 

राजेश अग्रवाल ने मिशन एजुकेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाने का यह प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अधिकार है। किसी बच्चे की शिक्षा के लिए किया गया छोटा सा योगदान उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!