
दंडकारण्य दर्पण
जिला नारायणपुर में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता जैन ने विभिन्न ग्राम पंचायतों हेतु रिटर्निंग अफसर और सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए हैं।
पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 तथा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं 21(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत खड़कागांव (ब), नेतानार, कोरंडा और राजपुर के लिए तहसीलदार नारायणपुर सौरभ चौरसिया को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रभारी तहसीलदार छोटेडोंगर वेदप्रकाश साहू को सहायक रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत लंका, मुरूमवाड़ा, गोमागाल, कच्चापाल, कुंदला और कंदाड़ी के लिए तहसीलदार कोहकामेटा डॉ. शेख मोहम्मद एजाज हासमी को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। प्रभारी तहसीलदार ओरछा विजय साहू को सहायक रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक कर्तव्यों का निष्पादन निर्धारित नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य उप निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है।
जिले में पंचायत उप निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगातार जारी हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।




