header ads
अपराधछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयरोजगार

CG News: नौकरी का झांसा देकर 35 युवतियों को बनाया बंधक

दुर्गकोंदल की युवती की मदद की पुकार के बाद हरकत में आया प्रशासन, झारखंड में चलाया गया रेस्क्यू अभियान

छत्तीसगढ़ की बेटियों को नौकरी का सपना दिखाकर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल क्षेत्र की करीब 35 युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में ले जाकर जबरन काम कराने और प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिली है। घटना सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव की एक युवती ने किसी तरह मोबाइल के जरिए अपने परिचित युवक को संदेश भेजकर मदद मांगी। युवती ने बताया कि उन्हें अच्छी नौकरी और बेहतर कमाई का लालच देकर बाहर ले जाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें बंधक जैसी स्थिति में रखा गया। युवतियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और उन्हें घर लौटने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम सक्रिय हुई। युवतियों की सुरक्षित वापसी के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार संपर्क कर स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी और जबरन मजदूरी जैसे गंभीर पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस घटना ने आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी का फायदा उठाकर सक्रिय गिरोहों की सच्चाई उजागर कर दी है। रोजगार के नाम पर भोले-भाले युवाओं को दूसरे राज्यों में ले जाकर शोषण किए जाने की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और युवतियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!