header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुर

CG News: नारायणपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, भावुक माहौल में छात्रों ने जताया आभार

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, भावुक माहौल में छात्रों ने जताया आभार

 

नारायणपुर, 2 मई 2026। विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में अबुझमाड़िया समाज भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यापीठ के वर्ष 1999 बैच के भूतपूर्व छात्रों द्वारा शिक्षकों के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम नागपुर से पधारे ब्रह्मचारी विजय महाराज रहे, जो पूर्व में विद्यापीठ में हॉस्टल अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक चंदन सिंह साहने, प्रमोद कुमार तिवारी और संजीत कुमार पाल का छात्रों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला।

 

शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए संस्थान के साथ बिताए गए वर्षों को याद किया। वहीं उपस्थित पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण और परिश्रम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई क्षण ऐसे भी आए जब शिक्षक और छात्र दोनों भावुक हो उठे।

 

सम्मान स्वरूप शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, पेन, डायरी और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भागेश्वर पात्र ने किया।

 

समारोह में संतुराम नुरेटी, बुधसिंह मंडावी, मानकेर उसेंडी, सोमेश्वर पात्र, भरतचंद्र देहारी, घासूराम उइके, डोरेलाल पात्र, जयसिंह मरकाम, हरिश्चंद्र देहारी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र उपस्थित रहे। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा के सशक्त उदाहरण के रूप में सामने आया।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!