header ads
अपराधकृषिछत्तीसगढ़नारायणपुर

CG News: गौवंश वध मामले में बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

मालिंगनार में छापेमारी के दौरान गौवंश का मांस और धारदार हथियार बरामद, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 

 

नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम मालिंगनार के पटेलपारा में कुछ लोग गौवंश का वध कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बेनूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को गौवंश काटते हुए पाया गया।

 

घटनास्थल से पुलिस ने गौवंश का मांस, पका हुआ मांस, चार पैर, पूंछ के टुकड़े, खाल तथा घटना में प्रयुक्त एक टंगिया और दो धारदार छुरियां बरामद कर जब्त कीं। मामले में प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 

पुलिस ने इस मामले में सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गौवंश संरक्षण संबंधी कानूनों का पालन करें तथा इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!