header ads
अधिकारअपराधअबूझमाड़छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तरराष्ट्रीयशिक्षा

Naeayanpur: धनोरा-राजपुर मार्ग पर नदी के तेज बहाव से सड़क कटी, हादसे का खतरा

आवागमन प्रभावित, जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने प्रशासन और PWD से तत्काल कार्रवाई की मांग की

धनोरा-राजपुर मार्ग पर नदी के तेज बहाव से सड़क कटी, हादसे का खतरा

 

आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD पर उठाए सवाल; जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की

 

नारायणपुर। ग्राम पंचायत धनोरा और ग्राम पंचायत राजपुर के बीच नदी के तेज बहाव से सड़क का एक हिस्सा कट जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण मार्ग पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

धनोरा राजपुर मार्ग पर नदी के बहाव से क्षतिग्रस्त सड़क
धनोरा-राजपुर मार्ग पर नदी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त सड़क।

ग्रामीणों के अनुसार नदी के तेज बहाव के कारण सड़क का हिस्सा लगातार कमजोर होकर कट गया है। बारिश के दौरान पानी का बहाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।

 

सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी संबंधित प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या गंभीर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण नहीं किया गया है।

 

जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने जताई नाराजगी

 

मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेंडी ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति जनता की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

 

तत्काल निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

 

राकेश उसेंडी ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने और मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को परेशानी में छोड़कर प्रशासन चुप नहीं बैठ सकता। सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द कार्रवाई जरूरी है।

 

ग्रामीणों ने भी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने तथा नदी के बहाव से सड़क को दोबारा क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!