header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरपर्यावरणबस्तररायपुरसामान्य ज्ञानस्वास्थ्य

C G News: भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक

🔥 दंडकारण्य दर्पण

 

भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक

 

रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से फिलहाल किसी भी प्रकार की राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से 25 से 27 अप्रैल के बीच मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव (लू) चलने की संभावना जताई गई है।

 

इस भीषण गर्मी के पीछे विदर्भ से दक्षिण भारत तक बनी ट्रफ लाइन और चक्रवाती हवाओं का असर बताया जा रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं। यही हवाएं तापमान को और अधिक बढ़ा रही हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

 

⚠️ सावधानी ही सुरक्षा है — लू से बचाव के उपाय अपनाएं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!