header ads
खेलछत्तीसगढ़मनोरंजनरायपुरराष्ट्रीय

CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव आज, खेल विकास की नई रणनीति पर होगा मंथन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और खेल मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में रायपुर में होगा आयोजन, खिलाड़ियों और खेल विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

 

 

 

रायपुर, 28 जुलाई 2026।

छत्तीसगढ़ में खेलों के समग्र विकास और नई खेल नीति को प्रभावी दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार को पहली बार राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

कॉन्क्लेव में प्रदेश और देश के नामचीन खिलाड़ियों, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों, खेल विशेषज्ञों तथा खेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

 

सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रदेश में खेलों के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सके।

 

कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होने के साथ ही प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

 

राज्य सरकार का मानना है कि यह स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को नई दिशा देने और प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!