header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG: स्वतंत्रता दिवस पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों पर होंगे आयोजन, मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता करेंगे जनभागीदारी

 

 

रायपुर, 28 जुलाई 2026।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। प्रदेशभर में 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

भाजपा संगठन ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश की सभी 476 मंडलों में विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में एक प्रमुख तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि अन्य स्थानों पर भी स्थानीय स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना है।

 

अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश संयोजक यशवंत जैन को सौंपी गई है। जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी जिला इकाइयों को 31 जुलाई तक आवश्यक बैठकें पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रमों की रूपरेखा समय पर तय की जा सके।

 

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में बड़े स्तर पर तिरंगा यात्राएं, ध्वजारोहण, जनसंपर्क अभियान और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाएगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!