header ads
अधिकारछत्तीसगढ़रोजगारशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News : CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी, 3921 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

CGPSC प्री परीक्षा का परिणाम जारी, 3921 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

रायपुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्री परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

प्री परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। यह परीक्षा राज्य सेवा के कुल 265 पदों के लिए आयोजित की गई थी।

 

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए निर्धारित समय मिला है।

प्री परीक्षा के परिणाम के साथ ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना परिणाम रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।

आयोग की इस प्रक्रिया के तहत अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!