header ads
छत्तीसगढ़राष्ट्रीयरोजगार

CG News : नारायणपुर में विकास की रफ्तार तेज, सड़क, कनेक्टिविटी और पुनर्वास नीति पर जोर: केदार कश्यप

नारायणपुर में विकास की रफ्तार तेज, सड़क, कनेक्टिविटी और पुनर्वास नीति पर जोर: केदार कश्यप

 

नारायणपुर

 

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के चलते जिले में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में अब सड़क, संचार और आजीविका के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

कश्यप के अनुसार सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में नारायणपुर जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि जिले में सड़क निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं और दूरस्थ गांवों को मुख्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार से कई गांव अब संचार सेवाओं से जुड़ चुके हैं।

 

कश्यप ने कहा कि पुनर्वास नीति के जरिए मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस लाने की कोशिश की जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं से स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

 

कृषि और वनोपज आधारित योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों और ग्रामीणों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। आधुनिक कृषि पद्धतियों और समर्थन मूल्य जैसी व्यवस्थाओं का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण बन रहा है। उनके मुताबिक, बुनियादी ढांचे के विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नारायणपुर में बदलाव अब जमीन पर दिखाई दे रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!