
कल दिनांक 05.02.2022 को 220 kv उपकेंद्र नेलवाड़ में पावर ट्रांसफार्मर में आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु नारायणपुर नगर पालिका/शहर क्षेत्र को छोड़कर समस्त नारायणपुर जिले की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।असुविधा के लिए खेद है।

विद्युत विभाग नारायणपुर
जनसंपर्क नारायणपुर 2
पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का सर्वे कार्य पूर्ण
19 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
नारायणपुर 04 फरवरी 2022-मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका परिषद नारायणपुर अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर, सामान्य वर्ग के व्यक्तियों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका सूची तैयार कर प्रारंभिक सूची का प्रकाशन कर नगर पालिका कार्यालय की सूचना पटल पर आम जनता के अवलोकनार्थ हेतु रखा गया हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त सूची में वर्णित नाम या परिवार पर दावा आपत्ति प्रकट करना हो तो वे 19 फरवरी तक नगरपालिका कार्यालय के राजस्व शाखा में कार्यालयीन समय पर आकर आपत्ति दर्ज करा सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्राप्त-दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेंगा।



