पश्चिम अबूझमाड़ यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय पार्षद निधि से निर्मित नगर पालिका वार्ड नंबर 11 में पूर्वमंत्री एवं सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम के हाथों हुआ लोकार्पण

पश्चिम अबूझमाड़ यात्रियों के लिए यात्री प्रतीक्षालय पार्षद निधि से निर्मित नगर पालिका वार्ड नंबर 11 में पूर्वमंत्री एवं सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम के हाथों हुआ लोकार्पण।

नारायणपुर:- नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 आश्रम वार्ड की पार्षद पुष्पलता शील द्वारा अपनी पार्षद निधि से रामकृष्ण मिशन आश्रम के मुख्य द्वार पर सावर्जनिक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण पूर्व मंत्री केदार कश्यप एवं स्वामी व्यापतानंद सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम तथा स्थानीय पार्षद पुष्पलता शील के हाथों से हुआ।

पार्षद पुष्पलता ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय के बनने से ग्रामीणों को बहुत राहत होगी क्योंकि नारायणपुर से सोनपुर तक जाने का यह मुख्य मार्ग है। यात्री एवं स्कूली बच्चे बस के इंतज़ार में खुले आसमान के नीचे बैठे रहते थे।
इस समस्या को देखते हुए मैंने अपने पार्षद निधि से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया और आज विवेकानंद जी की जयंती एवं आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इसका लोकार्पण हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन रामकृष्ण मिशन आश्रम के असीम महाराज मरण शील अजीत मेनन अशोक कर्मकार प्रताप मंडावी किशोर पटेल एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



