header ads
अंतर्राष्ट्रीयअधिकारखेलछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के चयन ट्रायल में पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हुआ दो दिवसीय ट्रायल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के चयन ट्रायल में पहले दिन 223 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हुआ दो दिवसीय ट्रायल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

 

रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान और खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने की दिशा में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच नंबर एक पर सोमवार से दो दिवसीय चयन ट्रायल की शुरुआत हुई। पहले दिन पंजीकृत 373 खिलाड़ियों में से 223 खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग चयन ट्रायल रायपुर में खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के चयन ट्रायल में मैदान पर दमखम दिखाते खिलाड़ी।

चयन ट्रायल के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने।

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी की जड़ें काफी गहरी हैं और ट्रायल में खिलाड़ियों की बड़ी संख्या तथा उनका उत्साह इस बात को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्देश्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके।

 

छह टीमों के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में शामिल होने वाली छह टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा निर्धारित नियमों और मापदंडों के आधार पर संचालित की जा रही है।

 

ट्रायल की निगरानी खेल अधिकारियों, हॉकी विशेषज्ञों, हॉकी संघ के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों के पैनल द्वारा की जा रही है। चयन पैनल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी दीनू प्रसाद पटेल, रायपुर की वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक रश्मि संध्या एक्का, बिलासपुर के वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक राकेश टोप्पो, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे, राजनांदगांव से अनुराग श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अमिताभ मानिकपुरी शामिल हैं।

 

29 सितंबर को भी जारी रहेगा ट्रायल

 

चयन ट्रायल का दूसरा और अंतिम दिन 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ट्रायल पूरा होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची और चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रतिवेदन खेल संचालनालय को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की छह टीमों के लिए खिलाड़ियों का दल तैयार किया जाएगा।

 

21 अक्टूबर से शुरू होगा पहला सीजन

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला सीजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लीग में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी आधारित टीमें मैदान में उतरेंगी।

 

इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकोट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं।

 

प्रत्येक टीम में 22 खिलाड़ियों का दल होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के 18 खिलाड़ी और राज्य के बाहर से चार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।

 

हॉकी प्रतिभाओं को मिलेगा प्रतिस्पर्धा का मंच

 

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्देश्य प्रदेश में हॉकी के खेल तंत्र को मजबूत करना, उभरते खिलाड़ियों को नियमित प्रतिस्पर्धा का अनुभव देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। “चलो रे संगी, हॉकी खेलबो” टैगलाइन के साथ आयोजित होने वाली यह लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं, क्षेत्रीय पहचान और हॉकी के प्रति बढ़ती रुचि को एक मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!