header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीय

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एडका पुलिस ने गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है अपराध

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

एडका पुलिस ने गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है अपराध

 

नारायणपुर। जिले में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना एडका पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कराया और मेडिकल परीक्षण सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने 12 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नारायणपुर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया।
थाना एडका पुलिस ने गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना एडका पहुंचकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। इस मामले में थाना एडका में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 64(2)(M), 65(1), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी एवेंद्र चंदेल उर्फ ईनू, पिता जगन्नाथ चंदेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोलियाभाठा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

पुलिस ने आवश्यक जांच एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 12 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

 

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एडका श्री सुशील सोम एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

 

नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!