header ads
अधिकारछत्तीसगढ़बस्तररायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षा

CG: पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती परीक्षा से तारीख टकराने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संज्ञान, युवाओं के हित में किया गया फैसला

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती परीक्षा से तारीख टकराने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संज्ञान, युवाओं के हित में किया गया फैसला

रायपुर, 10 अगस्त 2026। सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2024 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर की संभावित तारीखें निर्धारित की गई थीं।

दरअसल, 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी आयोजित होनी थी। दोनों परीक्षाओं की तारीख एक ही दिन पड़ने के कारण उन अभ्यर्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी, जो दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। एक ही समय पर परीक्षा होने से उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होने की आशंका थी।

अभ्यर्थियों की इस समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा की तारीखों में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2024 की संशोधित तारीख जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवाओं का हित सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। केवल परीक्षा की तारीखों के टकराव के कारण कोई पात्र अभ्यर्थी किसी अवसर से वंचित न हो, यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा लंबे समय तक मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी किसी व्यावहारिक समस्या के कारण उन्हें दो अवसरों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। सरकार युवाओं की आकांक्षाओं और उनके भविष्य को लेकर संवेदनशील है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की ओर से अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

मुख्यमंत्री ने आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!