header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तर

CG: धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद

धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद

नारायणपुर, 10 अगस्त 2026। वन विभाग ने धौड़ाई वन परिक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल के अवैध परिवहन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की एक खाल और दो मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त की गई हैं।

वन विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को धौड़ाई परिक्षेत्र के वन अधिकारी और कर्मचारी गश्त पर थे। इसी दौरान गायतापारा सड़क किनारे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को दो मोटरसाइकिलों से जाते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास तेंदुए की खाल मिली।

वन विभाग ने मौके से सीजी 21 जे 4096 और सीजी 21 जे 0920 नंबर की दो मोटरसाइकिलों के साथ तेंदुए की खाल जब्त की। बरामद खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर, सामने के दोनों पैरों के बीच की लंबाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की लंबाई 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर बताई गई है।

इस मामले में सोनूराम कचलाम पिता सुखासिंह कचलाम उम्र 39 वर्ष निवासी रोहताड़ छोटेडोंगर, पुनीत कुमार बघेल पिता जलधर बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी छोटेडोंगर डुरकाडोंगरी और जमधर पोटाई पिता गागरू उम्र 50 वर्ष निवासी तारागांव धौड़ाई को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में अधिकतम सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान बताया गया है।

वन विभाग द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है। खाल के स्रोत और वन्यजीव के शिकार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!