header ads
अपराधकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

CG: सांसद विजय बघेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

दंडकारण्य दर्पण

 

सांसद विजय बघेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

 

रायपुर। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने आरोप लगाया है कि दोनों अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और गरिमा की अनदेखी करते हुए ऐसा व्यवहार किया, जिससे संसद सदस्य के विशेषाधिकार प्रभावित हुए।

विजय बघेल ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से पूरे प्रकरण की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान किया जाना अनिवार्य है और किसी भी स्तर पर उनकी उपेक्षा स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल से जुड़ा विशेषाधिकार हनन का मामला भी चर्चा में रहा था। लगातार दूसरे मामले के सामने आने से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय तथा अधिकारों के सम्मान को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

 

अब इस पूरे मामले में लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर सुनवाई और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!