header ads
अपराधछत्तीसगढ़नारायणपुरराष्ट्रीयरोजगारस्वास्थ्य

CG: बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

59 पाव शराब और 8,100 रुपये नकद बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दंडकारण्य दर्पण

 

बेनूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

 

59 पाव शराब और 8,100 रुपये नकद बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

 

नारायणपुर, 3 अगस्त। नारायणपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना बेनूर पुलिस ने ग्राम बंगोली में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री से प्राप्त नगद राशि भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, अजय कुमार, ऐश्वर्य चंद्राकर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेनूर अविनाश कंवर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगोली निवासी एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।

 

कार्रवाई के दौरान ग्राम बंगोली निवासी बिरेश नेताम (35 वर्ष) को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 पाव देशी शराब और 9 बोतल अंग्रेजी शराब सहित कुल 59 नग शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार 620 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 8 हजार 100 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार या किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!