header ads
अपराधछत्तीसगढ़नई दिल्लीबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG: कुलगाम में आतंकियों का हमला, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

गैर-कश्मीरी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दीपक और भूपेंद्र कुमार ने अस्पताल में तोड़ा दम, हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी।

 

दंडकारण्य दर्पण |

श्रीनगर

 

कुलगाम में आतंकियों का हमला, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर दीपक और भूपेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, हमले में गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल भूपेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और हमलावरों की तलाश में व्यापक अभियान जारी है।

 

इस आतंकी हमले के बाद कुलगाम और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

 

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा बलों को देने की अपील की है। घटना की जांच जारी है और हमले के पीछे शामिल आतंकियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!