header ads
कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुर

CG: नारायणपुर गोंडवाना समाज को मिला नया नेतृत्व, रजाऊ उसेण्डी बने जिला अध्यक्ष, जागेश्वर उसेण्डी जिला सचिव मनोनीत

 

 

नारायणपुर। गोंडवाना प्रांगण, नारायणपुर में शनिवार को गोंडवाना समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक विकास तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। लंबे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से समाज के नए जिला नेतृत्व का चयन किया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष कांडेराम मंडावी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आयोजित बैठक में परगना अध्यक्षों, परगना मांझियों, गायता, पटेल, समाज के संरक्षकों तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नए नेतृत्व पर सहमति बनी। बैठक में सर्वसम्मति से रजाऊ उसेण्डी को गोंडवाना समाज का नया जिला अध्यक्ष तथा जागेश्वर उसेण्डी को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन शामिल हुए। उपस्थित वरिष्ठजनों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

 

मनोनीत होने के बाद जिला अध्यक्ष रजाऊ उसेण्डी और जिला सचिव जागेश्वर उसेण्डी ने समाज के सभी वरिष्ठों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा गोंडवाना समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

 

बैठक के अंत में बताया गया कि समाज की शेष जिला कार्यकारिणी का गठन आगामी बैठक में सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के विभिन्न विकासात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर भी आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!