header ads
छत्तीसगढ़नई दिल्लीबस्तरराजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, नक्सलवाद पर प्रस्ताव सहित कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी रखेंगे पत्र, अविश्वास प्रस्ताव की अनुमति और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी रहेंगे एजेंडे में

 

रायपुर, 14 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ शुरू होगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधानसभा के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं।

विधायक अजय चंद्राकर और धरमजीत सिंह अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक अमर अग्रवाल विभिन्न समितियों के प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे।

सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति से संबंधित प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा, जिस पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

विधानसभा की कार्यवाही का सबसे महत्वपूर्ण विषय नक्सलवाद की चुनौतियों पर चर्चा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में इस विषय पर प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों और सरकार की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में राजनीतिक और जनहित के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक बहस देखने को मिल सकती है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!