header ads
अबूझमाड़कला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नई दिल्लीनारायणपुरबस्तरमध्य प्रदेशरायपुरराष्ट्रीयरोजगारशिक्षासामान्य ज्ञान

CG News: अबूझमाड़ में बदलाव की नई तस्वीर: दंतेवाड़ा की बेटी IAS नम्रता जैन गांव-गांव पहुंचकर जगा रहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की अलख

नारायणपुर के दुर्गम अबूझमाड़ में मोटरसाइकिल से कर रहीं दौरा, युवाओं को UPSC और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर रहीं प्रेरित, ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने का दे रहीं संदेश।

 

 

 

 

दंडकारण्य दर्पण

 

नारायणपुर। दंतेवाड़ा जिले के गीदम से निकलकर UPSC में ऑल इंडिया रैंक 12 हासिल करने वाली आईएएस अधिकारी नम्रता जैन इन दिनों नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के सबसे दुर्गम गांवों में पहुंचकर विकास की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मोटरसाइकिल से कठिन रास्तों का सफर तय करते हुए वे उन गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां वर्षों तक प्रशासन की पहुंच सीमित रही।

नम्रता जैन ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। वे बच्चों को नियमित पढ़ाई, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं, वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रही हैं।

 

अबूझमाड़ के दौरे के दौरान वे स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी देती हैं। उनका मानना है कि विकास तभी सार्थक होगा, जब शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।

खुद संघर्षों के बीच पढ़ाई कर देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा तक पहुंचने वाली नम्रता जैन ग्रामीणों को यही संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, शिक्षा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

आज अबूझमाड़ में उनका काम केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लोगों के बीच विश्वास, उम्मीद और बदलाव की नई रोशनी बनकर उभर रही हैं। उनकी कार्यशैली पूरे प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा का प्रेरक उदाहरण मानी जा रही है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!