header ads
छत्तीसगढ़नारायणपुरबस्तररायपुरराष्ट्रीय

CG News: मोदी सरकार के 12 वर्ष : विश्वास, विकास और जनकल्याण की गौरवगाथा का साक्षी बनी प्रदर्शनी — केदार कश्यप

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण का नया अध्याय लिखा : केदार कश्यप

 

रायपुर, 17 जून 2026। प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज रायपुर टाउनहॉल में आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा जनजातीय उत्थान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के ऐसे नए आयाम स्थापित किए हैं, जिनकी कल्पना कभी कठिन मानी जाती थी। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। देश में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। केंद्र सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उनका लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य किया है। आज देश का प्रत्येक वर्ग विकास यात्रा का सहभागी बना है।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने केवल आर्थिक विकास ही नहीं किया, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज आज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और सम्मानजनक हुई है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश ने रक्षा, तकनीक, विनिर्माण, कृषि और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार बना है। सड़क, रेल, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और जनजातीय विकास से जुड़े अनेक कार्यों ने बस्तर के विकास को नई गति प्रदान की है। केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंची है और आम नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

 

वन मंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित भारत के संकल्प, अंत्योदय की भावना और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि जब नेतृत्व दूरदर्शी और नीयत स्पष्ट हो, तब विकास केवल घोषणा नहीं बल्कि जन-जन के जीवन में दिखाई देने वाला परिवर्तन बन जाता है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भारत के परिवर्तन और प्रगति की प्रेरणादायी यात्रा को समझने का एक उत्कृष्ट माध्यम है।

 

इस अवसर पर विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की।

 

—//–

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!