header ads
अधिकारकला और संस्कृतिछत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षा

CG News: दुगाबेंगाल में सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने महिला संगठन का गठन

दंडकारण्य दर्पण

 

दुगाबेंगाल में सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने महिला संगठन का गठन

 

नारायणपुर। दुग्गाल परगना अंतर्गत ग्राम दुगाबेंगाल में सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक परगना मांझी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें समाज को संगठित एवं अनुशासित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज के पारंपरिक नीति-नियमों का पालन सुनिश्चित करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम महिला संगठन का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तिजाय कुमेटी, संरक्षक संतोषी कुमेटी, उपाध्यक्ष सविता उसेण्डी, कोषाध्यक्ष सतनतीं उसेण्डी तथा जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेण्डी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक विकास और कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण में महिला संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

 

नवगठित महिला संगठन में उर्मिला उसेंडी को अध्यक्ष, ललिता दुग्गा को सचिव तथा यशोदा मरकाम, सुधारी उइके और रजमती उसेण्डी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य पदों पर भी महिलाओं को विभिन्न दायित्व दिए गए, ताकि संगठन के माध्यम से समाजहित में प्रभावी कार्य किया जा सके।

 

बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने समाज के नियमों का पालन करने, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में पीआर मरकाम, रामसिंह उसेण्डी, रमेश दुग्गा, रजऊ उसेण्डी, सैतराम उसेण्डी सहित गांव के बुजुर्ग, प्रबुद्ध महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। बैठक को सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!