header ads
अबूझमाड़कृषिछत्तीसगढ़नारायणपुरशिक्षास्वास्थ्य

CG News: अबूझमाड़ के मुसपरसी में खत्म हुई पानी की परेशानी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव को मिला ‘हर घर जल ग्राम’ का दर्जा, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ पेयजल

अबूझमाड़ के मुसपरसी में खत्म हुई पानी की परेशानी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

 

महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव को मिला ‘हर घर जल ग्राम’ का दर्जा, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ पेयजल

 

नारायणपुर, 12 जून 2026/ कभी पेयजल के लिए रोजाना संघर्ष करने वाला अबूझमाड़ का सुदूर ग्राम मुसपरसी आज विकास की नई पहचान बन रहा है। ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंगे के इस गांव में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। इसी उपलब्धि के साथ गांव ने ‘हर घर जल ग्राम’ का दर्जा हासिल कर लिया है।

जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 123 किलोमीटर दूर और महाराष्ट्र सीमा से सटे इस वनांचल गांव में वर्षों तक पेयजल उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर थे, जहां से पानी लाने के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसका सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ता था, जिनका काफी समय केवल पानी जुटाने में ही व्यतीत हो जाता था।

 

जल जीवन मिशन के तहत गांव में आवश्यक पेयजल अधोसंरचना विकसित की गई। पाइपलाइन विस्तार, जल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण और घरेलू नल कनेक्शन की व्यवस्था के बाद अब गांव के सभी परिवारों को घर पर ही सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे ग्रामीणों की दैनिक जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।

 

घर-घर पानी पहुंचने से महिलाओं को राहत मिली है। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। बचा हुआ समय वे घरेलू कार्यों, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक सहभागिता में लगा पा रही हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं हो रही और उन्हें अपने विकास के लिए अधिक अवसर मिल रहे हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी की चिंता दिनचर्या का हिस्सा थी, लेकिन अब नल से नियमित जलापूर्ति होने से जीवन काफी आसान हो गया है। स्वच्छ पानी की उपलब्धता से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आई है और गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

Bindesh Patra

युवा वहीं होता हैं, जिसके हाथों में शक्ति पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!